- Hindi News
- National
- Bhopal News Mp News Bengaluru To Take Up Case Of Misbehavior With Ministers Tunkha
बेंगलुरू में मंत्रियों से हुई बदसलूकी का मामला सुप्रीम कोर्ट ले जाएंगे : तन्खा
राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने कहा कि मंत्रियों जीतू पटवारी व लाखन सिंह यादव के साथ बेंगलुरू में भाजपा नेताओं व स्थानीय पुलिस के दुर्व्यवहार का मामला हम सुप्रीम कोर्ट ले जाएंगे। गुरुवार को मीडिया से चर्चा में तन्खा ने कहा कि बेंगलुरू में मौजूद सिंधिया खेमे के विधायक मनोज चौधरी के पिता नारायण चौधरी भी इनके साथ थे। कांग्रेस ने कुछ वीडियो जारी कर दावा किया कि इन सभी लोगों के साथ भाजपा नेताओं व वहां की पुलिस ने दुर्व्यवहार किया। तन्खा ने कहा कि जब इस तरह प्रजातंत्र पर हमला होता है, तो सुप्रीम कोर्ट और राष्ट्रपति को खुद संज्ञान लेकर हस्तक्षेप करना चाहिए। इस मामले में मैंने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल से भी चर्चा की है। निर्वाचन आयोग को भी इसकी शिकायत करेंगे।
जिन प्लेन से विधायक बेंगलुरू गए, उन्हें भाजपा ने ही बुक किया था: दिग्विजय
इधर, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने सिंधिया पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने उनसे बात करने की कोशिश की थी, लेकिन उनका मोबाइल बंद था। अब वो कह रहे हैं कि किसानों के कर्ज माफ नहीं हुए, लेकिन 4 मार्च को उन्होंने ट्वीट किया था कि करेरा के किसानों का कर्ज माफ किया। बेंगलुरु में हमारे विधायकों को बंधक बनाया गया है। जितने भी चार्टर्ड प्लेन बेंगलुरू गए, उन्हें भाजपा ने बुक किया और उनका पेमेंट किया। एक फोटो भी आई है जिसमें अरविंद भदौरिया हैं और पीछे पुलिस बैठी है।