शहर के गौरव बजाज को बेस्ट टीवी एक्टर अवॉर्ड
सिटी रिपोर्टर | टीवी जगत में अपनी पहचान बना चुके शहर के गौरव बजाज को बेस्ट टीवी एक्टर के अवॉर्ड से नवाज़ा गया। उन्हें स्टार भारत पर आ रहे एक टीवी शो में लीड किरदार के लिए भारत आईकॉन अवॉर्ड की ओर से यह सम्मान दिया गया। अपनी इस खुशी को ज़ाहिर करते हुए गौरव कहा कि यह मेरी मेहनत का फल है। मेरे फैन्स का प्यार है जो मुझे यहां तक लाया है। उन्होंने कहा कि मेरा प्रयास रहता है कि एक अच्छा एक्टर बनूं और दर्शकों की उम्मीदों पर खरा उतरकर उन्हें इसी तरह एंटरटेन करता रहूं।