भगत सिंह-बाथम क्लब जूनियर जीते
स्पोर्ट्स रिपोर्टर . भोपाल
भगत सिंह क्लब और बाथम क्लब जूनियर ने यहां खेली जा रही आठवीं महर्षि वाल्मीकि ट्रॉफी टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में अपने-अपने मुकाबले जीत लिए हैं।
बाबे आली मैदान पर बुधवार को भगत सिंह क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 139 रन बनाए। उसकी ओर से अजय ने 66 और शांतनु ने 34 रनों की पारियां खेलीं। जबाव में महाकाल क्लब 74 रनों पर ढेर हो गई। अजय ने चार विकेट लिए। उन्हें दोहरे प्रदर्शन के लिए मैन आॅफ द मैच चुना गया। दूसरे मैच में भोईराज क्लब ने 172 रन का स्कोर खड़ा किया। बाथम क्लब जूनियर ने जरूरी रन 18.1 ओवर में दो विकेट पर बना डाले। अर्जुन ने 62 और र|ेश ने 36 रनों का योगदान दिया। अर्जुन को मैन आॅफ द मैच चुना गया।