पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Pandhana News Mp News Bhagwat Granth Contains The Formula Of Successful Life

भागवत ग्रंथ में सफल जीवन के सूत्र निहित

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भागवत केवल ग्रंथ नहीं है। इसमें गूढ़ रहस्य समाहित हैं। भागवत में कर्म और भक्ति को प्रधान बताया गया है। इसी ग्रंथ में सफल जीवन जीने की कला और सूत्र बताए गए हैं। इसलिए भागवत कथा का श्रवण करना और जीवन में उतारना जरूरी है।

नगर में गुरुवार से प्रारंभ हुई भागवत कथा के पहले दिन कथा वाचक वृंदावन धाम से आई सुगना दीदी ने यह उद्गार व्यक्त किए। उन्होंने पहले भागवत ग्रंथ के महात्म्य का वर्णन करने के साथ, नारद संवाद पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा भक्ति करने से आत्म संतुष्टि मिलने के साथ सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। इससे पहले सुबह कलशयात्रा निकाली गई। यजमान गीता-लक्ष्मण महाजन ने ग्रंथ को शिरोधार्य किया। कन्याओं ने कलश रखे और कथा वाचक को बग्गी में सवार कराया गया। मार्ग में जगह-जगह कलशयात्रा का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। कथा श्रवण के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे।

कथा यजमान महाजन दंपत्ति ने भागवत ग्रंथ शिरोधार्य किया।

बग्गी पर सवार कथा वाचक सुगना दीदी।
खबरें और भी हैं...