पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Indore News Mp News Bhakta Niwas Will Be Built In Khajrana Initially 40 People Will Stay

खजराना में बनेगा भक्त निवास, शुरू में रहेगी 40 लोगों के रुकने की व्यवस्था

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

खजराना गणेश मंदिर में गुरुवार को खजराना गणेश प्रबंध समिति की बैठक हुई। इसमें कई विषयों पर चर्चा हुई और कई निर्णय भी लिए गए। साथ ही यहां बने अस्पताल की ऊपरी मंजिल पर फिजियोथैरेपी सेंटर का शुभारंभ भी हुआ। बैठक में निर्णय लिया गया कि खजराना गणेश मंदिर में भक्त निवास बनाया जाएगा, जो दो करोड़ की लागत से बनेगा।

मंदिर के पुजारी पं. अशोक भट्ट ने बताया यह भक्त निवास छह मंजिला बनेगा, लेकिन पहले फेस में इसे दो मंजिला बनाया जाएगा। इसमें शुरू में 40 लोगों के रुकने की व्यवस्था रहेगी। इसके लिए टेंडर भी हो चुका है। इसमें जनसहयोग भी लिया जाएगा। वहीं मंदिर में बनी दुकानों के बाहर शेड की व्यवस्था की जाएगी। 55 लाख की लागत से यहां शेड डाला जाएगा, ताकि धूप और बारिश में यहां आने वाले भक्तों को परेशानी न हो। रिंग रोड पर जो द्वार बनना है उसे जल्द तैयार करने के दिशा निर्देश कलेक्टर लोकेश कुमार जाटव ने दिए।

पुस्तकालय भी बनेगा, धार्मिक-आध्यात्मिक पुस्तकें रहेंगी

भट्‌ट ने बताया बैठक में मंदिर परिसर में एक पुस्तकालय भी बनाने का निर्णय लिया गया। इसे गुरुकुल के स्वरूप में तैयार किया जाएगा। यहां पर धार्मिक-आध्यात्मिक सहित अन्य पुस्तकें भक्तों को पढ़ने के लिए रहेंगी। वहीं नया जूता स्टैंड भी तैयार किया जाएगा। इधर, मंदिर में जो अस्पताल है, उसकी दूसरी मंजिल पर गुरुवार को फिजियोथैरेपी सेंटर का शुभारंभ कलेक्टर व अन्य पदाधिकारियों ने किया। आगामी वक्त में यहां 24 घंटे ओपीडी की व्यवस्था भी की जाएगी। इसके अलावा बैठक में कई विषयों पर चर्चा हुई। बैठक में कलेक्टर सहित निगमायुक्त आशीष सिंह, मुख्य पुजारी मोहन भट्ट, पुलिस व अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे। दोपहर 1 बजे बैठक शुरू हुई, जो पौने तीन बजे तक चली।

खजराना मंदिर प्रबंध समिति की बैठक में कलेक्टर, निगमायुक्त व अन्य शामिल हुए।
खबरें और भी हैं...