पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhopal News Mp News Bhimshankar Is Self Bhuvan Bhushan Was Awarded The Devalia Award

भीमशंकर को स्व. भुवन भूषण देवलिया सम्मान से नवाज़ा गया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सिटी रिपोर्टर . भोपाल

स्व. भुवन भूषण देवलिया जैसे मूर्धन्य पत्रकारों ने सामाजिक जीवन में जो आदर्श प्रस्तुत किए हैं, वह पत्रकारिता आज भी प्रासंगिक है। सरकारें या काॅर्पोरेट की मजबूरियां जो भी हों, लेकिन पत्रकार समाज के प्रति अपनी पक्षधरता की मशाल लेकर आगे बढ़ते रहते हैं। भूषण देवलिया स्मृति व्याख्यान माला के अष्टम आयोजन में रविवार को प्रदेश के जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा ने युवा पत्रकार और डिंडोरी में ईटीवी भारत के संवाददाता भीमशंकर साहू को सम्मानित करते हुए ये विचार व्यक्त किए। मीडिया: प्रतिबद्धता और पक्षधरता का सवाल विषय पर माधव राव सप्रे संग्रहालय में आयोजित इस व्याख्यानमाला में प्रमुख वक्ता के रूप में वरिष्ठ पत्रकार नरेंद्र कुमार सिंह, वरिष्ठ पत्रकार एसएन विनोद, पद्मश्री विजयदत्त श्रीधर और कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ पत्रकार कमल दीक्षित माैजूद रहे।

खबरें और भी हैं...