पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पहली पारी में बढ़त के बाद भी हारा भोपाल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

स्पोर्ट्स रिपोर्टर . भोपाल

पहली पारी में 31 रनों की बढ़त हासिल करने के बाद भी भोपाल को घरेलू मैदान पर परमानंद भाई पटेल ट्रॉफी में सागर के विरुद्ध पराजय का सामना करना पड़ा। यहां आखिरी दिन रविवार को सागर ने 378 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए चार विकेट की जीत हासिल कर ली। उसकी ओर से राजा ठाकुर और अभिजीत ने शतकीय पारियां खेली। एफसीसी मैदान पर भोपाल के 378 रनों के लक्ष्य के जवाब में 36 रनों से खेलना शुरू किया और छह विकेट पर 381 रन बनाकर जीत हासिल की। राजा और अभिजीत ने क्रमश: 127 व 114 रनों की पारियां खेलीं। अभिराज खरे ने 55 और गौरव शर्मा ने 46 रनों का योगदान दिया। जबकि हमारे गेंदबाजों ने घरेलू पिच पर निराशाजनक प्रदर्शन किया। अतुल कुशवाहा तीन विकेट को छोड़कर शेष गेंदबाज खास नहीं कर सके। हालांकि सपाट पिच भी इसका मुख्य कारण रही।

खबरें और भी हैं...