पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

भूमि और विद्या ने होलिका दहन के बाद दीं शुभकामनाएं

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

विकास तिवारी. भोपाल

इन दिनों शहर और शहर से करीब 60 किलोमीटर दूर देलावाड़ी के गांव भूतपलासी में फिल्म शेरनी की शूटिंग की जा रही है। इस फिल्म की शूटिंग में एक्ट्रेस विद्या बालन अहम किरदार में हैं। सोमवार को विद्या ने शूटिंग टीम और गांव वालों के साथ मिलकर होलिका दहन और पूजन किया। जिसका वीडियो उन्हाेंने सोशल मीडिया पर शेयर किया। वहीं दूसरी ओर एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने भी होलिका दहन किया। इस दौरान उनके फैंस और फिल्म दुर्गावती के डायरेक्टर जी. अशोक भी मौजूद रहे। यहां भ्ूमि ने फैंस के साथ फोटो खिंचवाई और सभी को होली की शुभकामनाएं दीं।

वहीं शेरनी की शूटिंग के दौरान रविवार को हादसा हो गया। यहां सीन शूट करते समय सिनेमेटोग्राफर राकेश हरिदास का पैर फिसला और वे नीचे गिर गए, जिससे उनका हाथ फ्रेक्चर हो गया। चोट लगने के बाद राकेश को होशंगाबाद रोड स्थित एक निजी हॉस्पिटल लाया गया। इस विषय में जब अस्पताल प्रबंधन से बात की गई तो उन्होंने बताया कि सोमवार को पेशेंट को डिस्चार्ज कर दिया गया है। पेशेंट के साथ फिल्म के डायरेक्टर और टीम मेंबर भी अस्पताल आए थे।

जी. अशोक संग भूमि पेडनेकर।

भूतपलासी गांव में विद्या ने गांव वालों संग होलिका दहन किया।

Film Shooting
खबरें और भी हैं...