पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhopal News Mp News Bike Rider Dies Due To Jeep Collision Fellow Serious

जीप की टक्कर से बाइक सवार की मौत, साथी गंभीर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सूखी सेवनिया इलाके में मंगलवार शाम बाइक सवार दो लोगों को एक जीप ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। दोनों अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान एक की मौत हो गई। जबकि एक ही हालत गंभीर है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

सूखी सेवनिया पुलिस के अनुसार पुलिस के मुताबिक नाथू बरखेड़ा निवासी 30 वर्षीय कमलेश गौड़ आनंद नगर स्थित एक डेयरी पर काम करता था। मंगलवार को वह अपने दोस्त वीरेंद्र के साथ बालमपुर अपने भतीजे इंदल सिंह के घर होली मिलने आया था। शाम को वापस लौटते समय भोपाल से विदिशा की तरफ जा रही बोलेरो पिकअप ने भदभदा मोड़ के पास बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर से दोनों उछलकर दूर गिरे थे। जिसमें गंभीर रूप से घायल हुए कमलेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वीरेंद्र को हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया है कि दोनों वापस आनंद नगर डेयरी लौट रहे थे। टक्कर मारने के बाद बोलेरो चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। पुलिस आसपास के इलाकों में लोगों से पूछताछ कर गाड़ी की तलाश कर रही है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

खबरें और भी हैं...