- Hindi News
- National
- Indore News Mp News Biodata Parent Conference Of Maheshwari Samaj On 5 April
माहेश्वरी समाज का बायोडेटा-अभिभावक सम्मेलन 5 अप्रैल को
इंदौर | माहेश्वरी विवाह प्रकोष्ठ सेवा ट्रस्ट द्वारा विवाह योग्य युवक-युवती के अभिभावकों के लिए एक दिनी नि:शुल्क बायोडेटा-अभिभावक सम्मेलन 5 अप्रैल को महेश नगर स्थित धर्मशाला में सुबह 10 बजे से रखा गया है। ट्रस्ट के अध्यक्ष कमल भुराड़िया व सम्मेलन के अध्यक्ष रामेश्वरलाल असावा ने बताया इसमें भाग लेने के लिए प्रविष्टि की आखिरी तारीख 25 मार्च रखी गई है।