विचित्र विनोद होली विशेषांक का लोकार्पण
भोपाल| यह होली के विनोद के विचित्र किन्तु सत्य से जुड़े रंग है। यह बात प्रोफेसर कालोनी में हुए विचित्र विनोद होली विशेषांक के लोकार्पण कार्यक्रम में जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा ने कही। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी विचित्र कुमार सिन्हा की इस परम्परा को कायम कायम रखा जा रहा है। संयोजक केके सक्सेना ने विशेषांक के बारे में जानकारी दी। पूर्व सांसद अालोक संजर, शैलेंद्र प्रधान, रमेश शर्मा गुट्टू, सै. साजिद अली एडवोक्ट, रवि सक्सेना मौजूद रहे।