- Hindi News
- National
- Sendhwa News Mp News Bjp Celebrates With Resignation Of Scindia And Mlas Rally Held
सिंधिया व विधायकों के इस्तीफा देने से भाजपा ने जश्न मनाया, निकाली रैली
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत 20 विधायकों के मंगलवार को कांग्रेस से इस्तीफा देने पर प्रदेश की कमलनाथ सरकार अल्पमत में आने से भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है। इसको लेकर कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर शहर में बाइक रैली निकाली।
भाजपा प्रवक्ता सुनील अग्रवाल ने बताया प्रदेश के राजनीतिक में उलटफेर हुआ है। कांग्रेस का चर्चित चेहरा ज्योतिरादित्य सिंधिया कांग्रेस में समाज के उत्थान की संभावना कम और किसानों की कर्जमाफी 18 महीनों में भी नहीं होने, बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता नहीं देने व रोजगार नहीं मिलने से दुखी थे। इसलिए उन्होंने कांग्रेस को छोड़ने का निर्णय लिया। उनके साथ 20 विधायकों ने भी कांग्रेस को छोड़ने की घोषणा से कमलनाथ सरकार अल्पमत में आते ही भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त हुआ है। विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर जश्न मनाया। शहर में बाइक रैली निकाली। नगर मंडल द्वारा नपा अध्यक्ष जनसंपर्क कार्यालय से बाइक रैली निकाल कर शहर के चौराहों पर आतिशबाजी की। कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिंदाबाद, भारत माता की जय, अब की बार फिर शिवराज की सरकार के नारे लगाए। बाइक रैली किला परिसर में समाप्त हुई। छोटू चौधरी, रम्मु काका, अरुण चौधरी, मोहन जोशी, सुरेश गर्ग, निलेश अग्रवाल, राहुल पवार, गणेश राठौड़, रोहित गर्ग, गोविंद पांडे, राजेंद्र गाडवे, विवेक तिवारी, केतन शर्मा आदि मौजूद रहे।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाला जुलूस
निवाली | नगर में मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं को खबरों के माध्यम से जैसे ही सिंधिया व गुट के 19 विधायकों के भाजपा में जाने की खबर मिली भाजपा कार्यकर्ताओं ने बस स्टैंड पर एकत्रित होकर आतिशबाजी की। एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाई। ढोल-ढमाके के साथ भाजपा के समर्थन में नारे लगाते हुए नगर भ्रमण किया। वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता कन्हैया सिसोदिया व सुनील सोनी ने कांग्रेस की कमलनाथ सरकार के 14 महीनों को भाजपा के 14 साल का वनवास बताया। संतोष राठौर, भारत गोले, प्रकाश धनगर, माया सिसोदिया, उमेश मालवीय व भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।
सिंधिया के भाजपा में शामिल होने पर वरला-बलवाड़ी के कार्यकर्ताओं ने मनाई खुशी
वरला/वलवाडी | ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाजपा में शामिल होने पर वरला-बलवाड़ी क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने खुशियां मनाई। भाजपा युवा मोर्चा के संजय राठौड़ के नेतृत्व में बलवाड़ी में आतिशबाजी की गई। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर सिंधिया का पार्टी में आने पर खुशी मनाई। मंडल अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी सहित कार्यकर्ताओं मौजूद रहे।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की
पानसेमल | भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्थानीय बस स्टैंड पर भाजपा की सत्ता में वापसी की संभावना के चलते और ज्योतिरादित्य सिंधिया व उनके समर्थकों के भाजपा में शामिल होने पर आतिशबाजी कर जश्न मनाया। साथ ही एक-दूसरे को मिठाई खिलाई। बस स्टैंड पर हुए कार्यक्रम में बबलू खोरी, संजय पटेल, ललित सोनीश, दिनेश महाजन, हितेश हरसोला, मुकेश सोलंकी, नितिन शर्मा, धीरज खोरी, नितिन चौहान, धीरज वाडीले, योगेश जाधव, हितेश जाधव, छोटू राजपूत, बापू जोशी, मौसीन जोया, तरुण वर्मा, बिलाल गोरी, गोलू भारती सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
भाजपा ने आतिशबाजी की
धनोरा | ज्योतिरादित्य सिंधिया व विधायकों के इस्तीफे के बाद धनोरा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की। इस दौरान ग्रामीण मंडल अध्यक्ष शोभाराम तरोले व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
शहर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली निकालकर मनाया जश्न।