भाजपा नगर अध्यक्ष काे 5 लाख के लिए धमकाने वाला गिरफ्तार
काेतवाली पुलिस ने दाे दिन पहले भाजपा नगर अध्यक्ष पीयूष अग्रवाल काे पांच लाख रु. की मांग करने व रुपए नहीं देने पर गाेली मारने व पेट्राेल पंप पर अाग लगाने की धमकी देने वाले युवक काे पकड़ लिया है। युवक राऊ थाने का बदमाश है। पुलिस अब इस पर
रासुका की कार्रवाई की तैयारी भी कर रही है।
एएसपी अमित ताेलानी व एसडीअाेपी विनाेद शर्मा ने बताया की दाे दिन पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष अग्रवाल काे शक्ति सिंह नाम से युवक ने फाेन पर 5 लाख रु. की धमकी व रुपए नहीं देने पर गाेली मारने व पेट्राेल पंप पर अाग लगाने की धमकी थी। इसकी शिकायत अग्रवाल ने काेतवाली थाने पर दर्ज करवाई। जिसके बाद काेतवाली थाना प्रभारी अभय नेमा के नेतृत्व में टीम का गठन कर जांच शुरू की। टीम ने माेबाइल की टाॅवर लाेकेशन के अाधार पर युवक का नाम पता करा ताे वह शक्तिसिंह पिता दाैलतराम काैचले निवासी राऊ निकला। जिसके बाद उसकी तलाश शुरू की। मुखबीर से सूचना मिली की वह अहमदाबाद हाईवे स्थित नावदा पंथ क्षेत्र में शराब के अहाते पर बैठा है। जिस पर टीम ने उसे वहां से पकड़ा। अाराेपी थाना राऊ व महू में भी अपराधी रहा है। इस कार्रवाई में विजय जाट, नीरज यादव, नरेंद्र, श्याम व साइबर सेल अन्नूपर्णा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
जेल में बदमाशाें के साथ रहा, इसलिए हिस्ट्रीशीटरों के नाम से दी थी धमकी- अाराेपी ने अग्रवाल काे रुपए नहीं देने पर अर्जुन त्यागी हत्याकांड से जुड़े हिस्ट्रीशीटर बदमाशाें के नाम से भी धमकाया था। पुलिस ने जब इस एंगल पर जांच की ताे पता चला की अाराेपी पूर्व में जेल में इन बदमाशाें के साथ रहा है। इसी के चलते उसने अग्रवाल पर दबाव बनाने के लिए उन्हें एेसे बदमाशाें का नाम लेकर चमकाया था। वहीं पुलिस सूत्राें ने बताया की कुछ दिन पूर्व अाराेपी के मित्र अग्रवाल के पेट्राेल पंप गए थे। जहां पर रुपए के लेनदेन काे लेकर कुछ विवाद हुअा था। जिसके चलते उसने अग्रवाल काे धमकाया था।