रक्त और देहदान करने वालों का किया सम्मान
इंदौर| डीएवीवी सभागृह में रविवार को महर्षि दधीचि सम्मान समारोह हुआ। महर्षि देहदान अंगदान समिति के संयोजन में आयोजित समारोह में थैलेसीमिया मुक्त प्रदेश के प्रणेता प्रकाश शर्मा को रक्तदान के क्षेत्र में, जयवंत निकम व अनिल को सेवा-सम्मान से नवाजा गया। कार्यक्रम में सांसद शंकर लालवानी थे।