सांबा डांस से सजता है ब्राजील का रियो कार्निवाल
1929
में कार्निवाल के तहत पहली बार रंगारंग परेड की शुरुआत हुई थी।
दु नियाभर में प्रसिद्ध फेस्टिवल्स में से एक रियो डी जनेरियो कार्निवल है। यह इन दिनों सेलिब्रेट किया जा रहा है। इस कार्निवाल में हर साल करीब दो लाख लोग रोज सड़कों पर उत्सव करते नजर आते हैं। यि दुनिया का सबसे बड़ा कार्निवाल माना जाता है। देवताओं के सम्मान में आयोजित होने वाले इस फेस्टिवल में कार्निवाल परेड, सांबा डांस चार चांद लगाते हैं। फैंसी ड्रेस में लाेग नृत्य करते नजर आते हैं। इस दौरान युवाओं में खासा उत्साह देखा जाता है। नृत्या कलाकार भी इस दौरान रंगारंग प्रस्तुतियां देते हैं। तेज आवाज में बजता संगीत लोगों के उत्साह को दर्शाता है।
इस पुराने कार्निवाल को देखने दशकों से बड़ी संख्या में देश-दुनिया के पर्यटक जुटते हैं। इस कारण वर्ष 1961 से टिकटों की शुरुआत हुई।
world\\\'s Festival