पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जीजा-साले को ट्रक ने कुचला, दोनों की मौत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बायपास पर डिवाइडर पारकर बाइक से दूसरी तरफ जाना चाहते थे दोनों, पिछले पहिए में आए

लसूड़िया परमार स्थित बायपास पर डिवाइडर पार कर रहे बाइक सवार जीजा-साले को तेज रफ्तार मिनी ट्रक ने कुचल दिया। दोनों पिछले पहिए की चपेट में आ गए। एक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरे ने देवास के अस्पताल में दम तोड़ दिया।

मांगलिया चौकी प्रभारी एसआई विश्वनाथ सिंह तोमर के अनुसार, हादसा शुक्रवार शाम को हुआ। हादसे में तोताराम बाडेला (40) निवासी झूलागढ़, देवास की मौके पर मौत हो गई, वहीं अजब सिंह चौहान (35) निवासी उदय नगर, देवास की रात में मौत हो गई। दोनों जीजा-साले थे। वे मांगलिया क्षेत्र से गांव की तरफ जा रहे थे, उन्हें दूसरी तरफ जाना था, इसलिए डिवाइडर पर उन्होंने बाइक चढ़ाई और आगे बढ़ने लगे, तभी सामने से तेजी से आ रहे आयशर वाहन ने उन्हें चपेट में लिया। फिर पिछले पहिये से रौंद दिया। तोताराम का सिर वहीं दब गया था, जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना के बाद पुलिस ने घायल अजब सिंह को तत्काल देवास भेजा, जहां रात को उसने भी दम तोड़ दिया। बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर से सर्च करने के बाद उनके घर की जानकारी लगी। पुलिस ने मिनी ट्रक को जब्त कर लिया है।

खबरें और भी हैं...