- Hindi News
- National
- Sendhwa News Mp News Brought Up 50 Villagers Arrived 33 Carts Pulled 100 Meters Together
गाड़ा खिंचाई : 50 गांव के लोग पहुंचे, एक साथ 33 गाड़े 100 मीटर तक खींचे
बच्चों को दिलाया बड़वा से आशीर्वाद
ठीकरी में गाड़ा खिंचाई पूरी करने के बाद बड़वा को लोगों ने कंधों पर उठा लिया। वहीं बड़वा ने बच्चों सहित बड़ों को आशीर्वाद दिया। ग्रामीणों ने बताया बड़वा जिस बच्चे के ऊपर हाथ रख देते हैं, उसका जीवन सफल हो जाता है। इसलिए बड़वा से आशीर्वाद दिलाने के लिए लोग अपने-अपने बच्चों को बड़वा के पास तक लेकर गए।
बड़वानी | होलिका दहन के दूसरे दिन मंगलवार को बड़वानी, ठीकरी, अंजड़ और पाटी में गाड़े खींचे गए। ठीकरी के मल्हार चौक पर एक साथ 33 गाड़े बड़वा एडू यादव ने खींचे। इस कार्यक्रम को देखने के लिए ठीकरी सहित आसपास के 50 गांवों से लोग पहुंचे। वहीं गाड़ा खिंचाई के साथ ही खांडेराव महाराज का एक महीने तक चलने वाला मेला भी शुरू हो गया। वहीं बड़वानी के नवलपुरा में बड़वा राकेश बाबा ने एक साथ 15 गाड़े खींचे। यहां पर भी बड़ी संख्या में लोग गाड़ा खिंचाई देखने के लिए पहुंचे। सभी स्थानों पर शाम 6 बजे बाद गाड़ा खिंचाई हुई। अंजड़ के बस स्टैंड से भोंगली नदी तक गाड़ा बड़वा संतोष धनगर ने खींचा।