पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

भोपाल में एक अप्रैल से मिलेगा बीएस-6 ईंधन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

राजधानी में बीएस-6 वाहन एक अप्रैल से सड़कों पर चलेंगे। इसे ध्यान में रखते हुए अब इंडियन अॉयल कारपोरेशन बीएस-6 पेट्रोल-डीजल बेचेगा। कंपनी का दावा है कि नए मानकों के अनुसार उसके ईंधन के इस्तेमाल से प्रदूषण कम होगा। भोपाल में इसकी कीमत प्रति लीटर अभी तय नहीं है लेकिन अनुमान है कि मौजूदा रेट की तुलना में ये एक से दो रुपए लीटर तक महंगा हो सकता है।

कंपनी के कार्यकारी निदेशक वी सतीश कुमार ने गुरुवार को मीडिया से चर्चा में बताया कि हमारे अध्ययन के अनुसार बीएस-6 ईंधन में सल्फर की मात्रा 10 पीपीएम होगी। यानी नए ईंधन में बीएस-4 में निर्धारित 50 पीपीएम की तुलना में 80 प्रतिशत सल्फर कम होगा। बीएस-6 के इस्तेमाल से डीजल कारों के नाइट्रोजन ऑक्साइड उत्सर्जन में 68 फीसदी जबकि भारी वाहनों में 82 प्रतिशत की कमी अाएगी। उनके अनुसार पेट्रोल वाहनों में नाइट्रोजन ऑक्साइड का उत्सर्जन 25 फीसदी कम होगा।

भोपाल में तीन तेल कंपनियों के 108 पंप

कुमार ने बताया कि प्रदेश में कंपनी के अाठ आपूर्ति टर्मिनल अौर डिपो हैं। इनके माध्यम से बीएस-6 ईंधन की सप्लाई 1,616 रिटेल आउटलेट्स के नेटवर्क से एक अप्रैल से शुरू हो जाएगी। अनुमान है कि मौजूदा तेल कीमतों की तुलना में एक से दो रुपए लीटर ज्यादा हो सकते हैं। गौरतलब है कि भोपाल में तीन तेल कंपनियों के कुल 108 पंप हैं।

बीएस-6 से फायदे

{गाड़ियों की दक्षता बढ़ जाएगी और वातावरण में प्रदूषण कम होगा।

{ईंधन में सल्फर की मात्रा बीएस 4 की तुलना में घटकर 50 पीपीएम (पार्ट पर मिलियन) से 10 पीपीएम रह जाएगी। यानी सल्फर की मात्रा पांच गुनी तक कम होगी।

{डीजल कारों में नए ईंधन के इस्तेमाल से पीएम(पार्टिकुलेट मैटर) 80 फीसदी तक कम होगा।

{नाइट्रोजन ऑक्साइड की मात्रा डीजल कारों में 70 व पेट्रोल कारों में 25 फीसदी तक घटेगी।

दो रुपए लीटर तक हो सकता है महंगा

खबरें और भी हैं...