- Hindi News
- National
- Bhopal News Mp News Bu 16 Cctv Cameras Of The Administrative Building Are Closed For 13 Years
बीयू...13 साल से बंद हैं प्रशासनिक भवन के 16 सीसीटीवी कैमरे
बरकतउल्ला विश्वविद्यालय (बीयू) सुरक्षा काे लेकर संवेदनशील नहीं है। पूरा कैंपस खुला हुआ है। कोई भी कहीं से भी बिना रोक-टोक प्रवेश कर सकता है। विवि छात्रों की सुरक्षा को लेकर तो बिल्कुल भी गंभीर नहीं है। जिन स्थानों पर छात्र अधिक समय बिताते हैं, उन्हीं शैक्षणिक विभागाें में सीसीटीवी नहीं लगे हैं, लेकिन जिम्मेदारों ने अपनी सुरक्षा के पूरे इंतजाम कर रखे हैं। रजिस्ट्रार की सुरक्षा के लिए तो उनके कक्ष के अंदर भी कैमरा लगा हुआ है। कुलपति कार्यालय में भी कैमरा है, लेकिन पिछले कुछ महीनों से वह काम नहीं कर रहा है। उन्हें किसी और से नहीं बल्कि छात्रों व कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर होने वाले आंदोलन और घेराव के कारण ऐसा करना पड़ा है। छात्रों के विभागों में कैमरे लगाने के लिए 5 साल से कार्यवाही की जा रही है।
दो छात्र संगठनों में हाल ही में विवादित स्थिति बन गई थी। इस दौरान एक व्यक्ति के पास पिस्टल भी देखी गई, लेकिन विवि के कैमरे बंद पड़े हैं। प्रशासनिक भवन में वर्ष 2007 में लगे सभी 16 कैमरे बंद पड़े हैं। इसके अलावा पूरे विवि परिसर में 8 कैमरे लगे हैं। इसमें गेस्ट हाउस, साकेत नगर गेट आैर एक गर्ल्स हॉस्टल पर लगा कैमरा ही चल रहा है। एक अन्य गर्ल्स हॉस्टल में लगा कैमरा भी बंद पड़ा है। दरअसल, जुलाई 2019 से एनुअल मेंटनेंस कांट्रेक्ट खत्म हो गया है। वहीं पहले किए गए काम का भी विवि ने समय पर भुगतान भी नहीं किया। यूजीसी से मिली 2 करोड़ की ग्रांट से विवि में वर्ष 2015 से 22 शैक्षणिक करीब 201 कैमरे लगने की कार्यवाही चल रही है। इस साल मई में इसे 5 साल पूरे हो जाएंगे, लेकिन विवि के अधिकारी इस संबंध में निर्णय नहीं ले पा रहे हैं।
बंद कैमरे जल्द चालू होंगे और सभी विभागों में जल्द नए लगवाए जाएंगे
प्रो.आरजे राव, कुलपति