पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Khandwa News Mp News Burning Helika Will Bring Each Other Gulal And Congratulations

हाेलिका जलाकर लाेगाें ने एक-दूसरे काे गुलाल लगाया अाैर दी बधाई

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शहर में साेमवार रात जगह-जगह लाेगाें ने हाेली जलाई। 150 से अधिक स्थान पर हाेलिका दहन कार्यक्रम किया। शाम हाेते ही हाेली माता काे सजाकर लाेगाें ने पारंपरिक रूप से पूजन किया। गाेबर के उपले अाैर कंडाें से हाेली सजाई। शकर से बने हार-कंगन पहनाकर श्रीफल भेंट कर पूजन किया। शाम 7 बजे बाद अलग-अलग मुहूर्त में लाेगाें ने हाेली जलाई। गली-माेहल्लाें में हाेलिका दहन काे लेकर बच्चाें में दिनभर उत्साह दिखाई दिया। रात में शहर के प्रमुख स्थानाें पर हाेली जलाई गई। लाेगाें ने एक-दूसरे काे गुलाल लगाकर गले लगाया अाैर हाेली की बधाई दी। शहर के केवलराम पेट्रोल पंप चौराहा, पड़ावा, शनिमंदिर, सराफा, दादाजी मंदिर क्षेत्र, अनाज मंडी प्रांगण, निगम प्रांगण, दुबे काॅलाेनी, भवानी माता वार्ड सहित अनेक स्थान पर हाेलिका दहन किया।

खबरें और भी हैं...