पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

नो-पार्किंग में बसें पार्क, हादसे की आशंका **

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पीएनटी कॉलोनी से गीतांजलि चौराहे तक बड़ी संख्या में नो पार्किंग पर रात 10 से सुबह तक बसें खड़ी रहती हैं। इनमें ज्यादातर स्कूल और यात्री बसें होती हैं, जो सड़क किनारे कहीं पर भी पार्क कर दी जाती हैं। इस वजह से अन्य वाहन चालकों को परेशानी होती है। इनमें पीछे की तरफ न तो रेडियम लगे हैं और न ही बैक लाइट चालू रहती है। इस कारण ये वाहन दूर से दिखाई नहीं देते हैं। ऐसे में सड़क से जा रहे वाहन चालक इन बसों को अचानक सामने देखकर घबरा जाते हैं। साथ ही राहगीर भी बसों की वजह से सड़क पर चलने को मजबूर हैं। इसके चलते हादसे की आशंका बनी रहती है। नियमानुसार ये बसें इनके संचालकों द्वारा निर्धारित किए गए पार्किंग स्थल पर पार्क होना चाहिए। इनके खिलाफ न तो ट्रैफिक पुलिस कार्रवाई करती है और न ही जिला प्रशासन सख्त कदम उठाता है। इसलिए बस ऑपरेटर बेखौफ होकर कहीं भी बसें खड़ी कर देते हैं।

इनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होती

रात 10 बजे से सुबह तक भारी वाहन नो पार्किंग पर खड़े कर देते हैं। इनके खिलाफ आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। बस मालिकों को अपने वाहन गैरेज या डिपो में खड़े करना चाहिए।
विजय बोरगवे, एडवोकेट, निवासी गीतांजलि कॉम्प्लेक्स

आप भी बतौर सिटीजन जर्नलिस्ट डीबी स्टार से जुड़ सकते हैं। इसके लिए वॉट्सएप पर Citizen Journalist Bhopal 9826034586 पर खबरें भेज सकते हैं। अपनी शिकायतें और सुझाव इस नंबर पर भेजें 9425028429



citizen journalism
खबरें और भी हैं...