पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhopal News Mp News By Elections In 15 Seats Of Gwalior 4 In Malwa One Seat Each In Bundelkhand Vindhya And Central

ग्वालियर की 15, मालवा की 4, बुंदेलखंड, विंध्य व मध्य की एक-एक सीट पर उपचुनाव के बादल**

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पार्टियां दो-तरीका एक... भाजपा और कांग्रेस अपने विधायकों को ऐसे ले गईं जैसे स्कूल बस में बच्चों को ले जाते हैं

मध्यप्रदेश में ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक 19 कांग्रेसी और तीन अन्य विधायकों के इस्तीफों से अब 22 सीटों पर उपचुनाव की अटकलें शुरू हो गई हैं। विधायकों के इस्तीफे मंजूर होने के बाद यहां उपचुनाव होंगे। इसमें सबसे ज्यादा 15 सीटें ग्वालियर-चंबल क्षेत्र की हैं। इसके अलावा मालवा-निमाड़ की चार सीटें और बुंदेलखंड व विंध्य की एक-एक सीट शामिल है। मध्य क्षेत्र की सांची सीट भी है। इसमें 3 सीटें ऐसी हैं, जो कांग्रेस ने 30 हजार से ज्यादा वोटों के अंतर से जीती हैं। छह सीटें ऐसी हैं, जिन पर 20 हजार से ज्यादा का मार्जिन रहा है। सात सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवार दस हजार से ज्यादा वोटों के अंतर से जीते हैं। कुल 16 सीटें ऐसी रही हैं, जिसमें कांग्रेस दस हजार से ज्यादा वोटों के इनमें अंतर से जीती है। इनमें इमरती देवी ने सबसे ज्यादा 57446 वोटों से जीत दर्ज की थी।

कांग्रेस के विधायकों को बुधवार को जयपुर रवाना किया गया।

भाजपा के विधायकों को मंगलवार रात गुड़गांव ले जाया गया है।

सिंधिया के साथ गए 22 विधायकों में सबसे ज्यादा 15 ग्वालियर-चंबल क्षेत्र के हैं। मालवा-निमाड़ के 4 और बुंदेलखंड, विंध्य व मध्य क्षेत्र से एक-एक विधायक ने कांग्रेेस से किनारा कर लिया है। इनके इस्तीफे मंजूर हुए तो इन सीटों पर उपचुनाव होंगे।

16 सीटें दस हजार से अधिक के अंतर से जीती थी कांग्रेस

बागी विधायक सीट का नाम कितनी बार वोटों से जीते पराजित प्रतिद्वंदी

कमलेश जाटव अंबाह पहली बार 7547 नेहा किन्नर निर्दलीय

जजपाल सिंह जज्जी अशोक नगर पहली बार 9730 ड्‌डूराम कोरी

जसवंत जाटव करेरा पहली बार 14824 राजकुमार ओमप्रकाश खटीक

प्रघुम्न सिंह तोमर ग्वालियर दूसरी बार 21044 जयभान सिंह पवैया

मुन्नालाल गोयल ग्वालियर पूर्व पहली बार 17819 सतीश सिकरवार

रणवीर जाटव गोहद दूसरी बार 23989 लालसिंह आर्य

इमरती देवी डबरा तीसरी बार 57446 कप्तान सिंह सहसारी

गिर्राज दंडोतिया दिमनी पहली बार 18477 शिवमंगल सिंह तोमर

सुरेश धाकड़ पोहरी पहली बार 7918 कैलाश कुशवाहा बसपा

रक्षा सरौनिया भांडेर पहली बार 39896 रजनी प्रजापति

बृजेंद्र सिंह यादव मुंगावली दूसरी बार 2136 कृष्णपाल सिंह

रघुराज सिंह कंसाना मुरैना पहली बार 20849 रुस्तम सिंह

ओपीएस भदौरिया मेहगांव पहली बार 25814 राकेश शुक्ला

डॉ. प्रभुराम चौधरी सांची तीसरी बार 10813 मुदीत शेजवार

गोविंदसिंह राजपूत सुरखी तीसरी बार 21418 सुधीर यादव

राजवर्धन सिंह दत्तीगांव बदनावर तीसरी बार 41506 भंवर सिंह शेखावत

महेंद्र सिंह सिसोदिया बामोरी दूसरी बार 27920 बृजमोहन सिंह

तुलसी सिलावट सांवेर चौथी बार 2945 डॉ. राजेश सोनकर

एंदल सिंह कंसाना मुगावली चौथी बार 13313 अजब सिंह कुशवाहा

हरदीप सिंह डंग सुवासरा दूसरी बार 350 राधेयाम पाटीदार

बिसाहूलाल सिंह अनूपपुर पांचवीं बार 11561 रामलाल रौतेल

मनोज चौधरी हाटपिपल्या पहली बार 13519 दीपक जोशी
खबरें और भी हैं...