- Hindi News
- National
- Pansemal News Mp News By Meeting The Beo Listened To The Problems Of The Teacher Cadre
बैठक कर बीईओ ने सुनी अध्यापक संवर्ग की समस्याएं
9 मार्च को पानसेमल ब्लॉक के अध्यापक संवर्ग के सदस्यों ने विधायक चंद्रभागा किराड़े को आवेदन देकर विभिन्न समस्याएं बताई थी। साथ ही इनका जल्द से जल्द निराकरण कराने की मांग की थी। इन्हीं समस्याओं के निराकरण के लिए विधायक प्रतिनिधि की मौजूदगी में बीईओ ने शिक्षकों की बैठक कर उनकी समस्याएं सुनी। साथ ही मार्च के आखिर तक सभी समस्याओं का निराकरण कराने का आश्वासन दिया।
इसमें अध्यापकों को सांतवें वेतनमान का लाभ दिलाने, क्रमोन्नति के प्रकरणों को जिले पर भेजने, डीए एरियर व हड़ताल अवधि के वेतन का भुगतान कराने, एम्प्लाइज पासवर्ड जारी करने सहित अन्य समस्याओं का निराकरण करने के लिए बैठक में चर्चा हुई। क्षेत्रीय विधायक चंद्रभागा किराड़े के निजी सहायक पंवार, अमित शर्मा व अध्यापक संघर्ष समिति के अश्विनी कुमार मिश्रा व श्याम वास्कले की उपस्थिति में बीईओ प्रमोद कुमार माथुर ने बैठक की। बैठक में ज्ञापन में उल्लेखित सभी मुद्दों पर व्यापक चर्चा की गई। सभी मुद्दों में संकुल प्राचार्य स्तर व खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय स्तर पर लंबित होने के कारणों व उनके निराकरण की बात रखी गई।
निराकरण करने के लिए बैठक में चर्चा हुई। क्षेत्रीय विधायक चंद्रभागा किराड़े के निजी सहायक पंवार, अमित शर्मा व अध्यापक संघर्ष समिति के अश्विनी कुमार मिश्रा व श्याम वास्कले की उपस्थिति में बीईओ प्रमोद कुमार माथुर ने बैठक की। बैठक में ज्ञापन में उल्लेखित सभी मुद्दों पर व्यापक चर्चा की गई। सभी मुद्दों में संकुल प्राचार्य स्तर व खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय स्तर पर लंबित होने के कारणों व उनके निराकरण की बात रखी गई।
बीआरसी कार्यालय में हुई बैठक में चर्चा करते बीईओ और शिक्षक।
बैठक में इन समस्याओं पर हुआ निर्णय
बैठक में सभी संकुल प्राचार्य, बीईओ व उनके बाबुओं ने 20 मार्च तक फरवरी माह का वेतन करने, मार्च में ही सभी एरियर जमा करने, मार्च का अप्रैल पेड वेतन 7वां वेतनमान में दिए जाने, अप्रैल में प्रत्येक अध्यापक का एम्प्लॉयर पासवर्ड जारी करना तय किया गया। महाराष्ट्र के जाति प्रमाण पत्र वाले प्रकरणों में अध्यापिका द्वारा सामान्य प्रवर्ग में नियुक्ति का शपथ पत्र दिए जाने पर शिक्षक संवर्ग में नियुक्ति की बात कही गई।