पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कैंप भी जमे, वाहनों का आवागमन जारी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सुंदरदेव-गुलाई सड़क निर्माण का मामला, फिलहाल काम बंद, लोगों ने कहा होली मनाने घर गए हैं मजदूर

सुंदरदेव-गुलाई सड़क निर्माण कंपनी द्वारा वन क्षेत्र में नियम विरुद्ध काम किए जा रहे हैं। डीएफओ ने आठ दिन पहले नोटिस देने के निर्देश दिए थे। रेंजर ने इसे अपने पास ही रखा। गुरुवार देर शाम उन्होंने ठेकेदार के वाट्सएप पर नोटिस भेजकर औपचारिकता पूरी कर ली। उधर नियम विरुद्ध वन क्षेत्र में ठेकेदार के कैंप भी लगे हैं और वाहनों का बेखौफ आवागमन भी जारी है। रेंजर ने इन्हें हटाना उचित नहीं समझा।

प्रशिक्षु एसडीओ दिनेश वास्केल ने बताया सड़क निर्माण कंपनी को काम बंद करने का नोटिस दे दिया है। सोमवार या मंगलवार तक पूरे प्रकरण का जांच प्रतिवेदन डीएफओ कार्यालय भेज दिया जाएगा। वैसे सड़क निर्माण शुक्रवार को बंद ही नजर आए। आसपास के लोगों ने बताया यह काम नोटिस पर नहीं बल्कि मजदूरों के होली मनाने गांव जाने के कारण बंद किया गया है। ग्राम सुहागी के आगे जंगल में पुलिस के पास कंपनी का कैंप अब भी लगा हुआ है। कैंप में रहने वाले ठेकेदार के कर्मचारी जंगल की लकड़ी का उपयोग कर रहे हैं। डामर पिघलाने और भोजन बनाने के लिए आग लगाई जा रही है, जो वन नियमों के विरुद्ध है। कैंप करना, आग लगाना और वाहनों का प्रवेश प्रतिबंध के नियम वन्य प्राणियों की सुरक्षा के लिहाज से बनो गए हैं। लेकिन ठेकेदार द्वारा इनका पालन नहीं कराया जा रहा है। वास्केल ने ठेकेदार का बचाव करते हुए कहा कैंप खुली जगह में लगा हुआ है। इस समय हवा भी तेज चल रही है। अगर जंगल में आग लग गई तो विभाग को बड़ा नुकसान हो सकता है। गत वर्षों में भी जंगल में आग से करोड़ों की सौगान जल चुकी है। लेकिन अफसर नहीं चेत रहे हैं।

प्रतिबंध के बावजूद ठेकेदार ने जंगल में कैंप लगा रखे हैं।
खबरें और भी हैं...