- Hindi News
- National
- Bhopal News Mp News Camp From Today To 31 For Recovery Of Water And Property Tax In Bavadia Kalan
बावड़ियाकलां में पानी और संपत्ति कर की वसूली के लिए आज से 31 तक शिविर
भोपाल| बावड़ियाकलां क्षेत्र में संपत्ति कर और पानी के बिल की वसूली के लिए 9 से 31 मार्च तक लगातार शिविर लगाया जाएगा। नगर निगम जोन नंबर 13 के जोनल अधिकारी नीलेश श्रीवास्तव ने कहा कि निगम अमला बकायादारों के घर-घर जाकर वसूली कर रहा है। पूरे महीने में हर रविवार को निगम के दफ्तर भी खुले रहेंगे। नगर निगम प्रशासन ने वसूली का लक्ष्य पूरा न करने वाले जोनल अधिकारियों की वेतनवृद्धि रोकने के आदेश जारी कर दिए हैं।