कॅरियर काॅलेज आसान जीत से फाइनल में
स्पोर्ट्स रिपोर्टर . भोपाल
कॅरियर कॉलेज ने आरएनटीयू को 27 रनों से हराते हुए इंटर कॉलेज प्रीमियर लीग टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के कॉर्पोरेट वर्ग के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। जहां उसका सामना टैगोर स्टाॅफ की टीम से होगा। टैगोर स्टॉफ ने दूसरे सेमीफाइनल में रेआन वॉटर को विकेट से हराया।
ओल्ड कैंपियन मैदान पर बुधवार को खेले गए पहले सेमीफाइनल मुकाबले में कॅरियर की टीम ने सात विकट पर 136 रन बनाए। उसकी ओर से अभिषेक गिरी ने नाबाद 47 रन और मोहित तंवर ने 50 रन की पारी खेली। आकाश राय और सुमित शर्मा ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में आरएनटीयू ने 19.3 ओवर में 109 रन बनाकर आउट हो गई। शिवांश शर्मा ने 24 और अविनाश तिवारी ने 35 रन का योगदान दिया। नागेन्द्र लोधी ने चार विकेट चटकाए। ऋषभ शर्मा ने दो विकेट लिए। नागेन्द्र लोधी मैन ऑफ द मैच चुने गए।
दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में रेआन वाटर ने छह विकट पर 133 रन बनाए। जवाब में टैगोर स्टॉफ ने 18.5 ओवर में सात विकेट पर 134 रन बनाते हुए जीत हासिल कर ली। पीयूष मैन ऑफ द मैच रहे। उन्होंने 41 रन का योगदान दिया। साथ ही एक विकेट भी हासिल किया।