पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

आसान जीत के साथ कॅरियर काॅलेज फाइनल में पहुंचा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

स्पोर्ट्स रिपोर्टर | कॅरियर कॉलेज ने आरएनटीयू को 27 रनों से हराते हुए इंटर कॉलेज प्रीमियर लीग टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के कॉर्पोरेट वर्ग के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। जहां उसका सामना टैगोर स्टाॅफ की टीम से होगा। टैगोर स्टॉफ ने दूसरे सेमीफाइनल में रेआन वॉटर को विकेट से हराया। ओल्ड कैंपियन मैदान पर खेले गए पहले सेमीफाइनल मुकाबले में कॅरियर की टीम ने सात विकट पर 136 रन बनाए। उसकी ओर से अभिषेक गिरी ने नाबाद 47 रन और मोहित तंवर ने 50 रन की पारी खेली। आकाश राय और सुमित शर्मा ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में आरएनटीयू ने 19.3 ओवर में 109 रन बनाकर आउट हो गई। शिवांश शर्मा ने 24 और अविनाश तिवारी ने 35 रन का योगदान दिया। नागेन्द्र लोधी ने चार विकेट चटकाए। ऋषभ शर्मा ने दो विकेट लिए। नागेन्द्र लोधी मैन ऑफ द मैच चुने गए। दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में रेआन वाटर ने छह विकट पर 133 रन बनाए। जवाब में टैगोर स्टॉफ ने 18.5 ओवर में सात विकेट पर 134 रन बनाते हुए जीत हासिल कर ली। पीयूष मैन ऑफ द मैच रहे। उन्होंने 41 रन का योगदान दिया। साथ ही एक विकेट भी हासिल किया।

भगत सिंह क्लब जीता : भगत सिंह क्लब टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में जीत दर्ज की। भगत सिंह क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 139 रन बनाए। उसकी ओर से अजय ने 66 और शांतनु ने 34 रनों की पारियां खेलीं। जवाब में महाकाल क्लब 74 रनों पर ढेर हो गई। अजय ने 4 विकेट लिए। दूसरे मैच में भोईराज क्लब ने 172 रन का स्कोर खड़ा किया। बाथम क्लब जूनियर ने 18.1 ओवर में 2 विकेट पर जरूरी रन बनाकर जीत दर्ज की।
खबरें और भी हैं...