पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Indore News Mp News Case Against Liquor Manager Was Being Served In Pub And Bar Till Late Night

देर रात तक पब और बार में परोसी जा रही थी शराब मैनेजर के खिलाफ केस

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इंदौर | तुकोगंज इलाके में संचालित एक पब एंड बार पर आबकारी विभाग और तुकोगंज पुलिस ने कार्रवाई कर संचालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। सूचना मिली थी कि पब में रात 12 बजे बाद भी एंट्री होती है और पार्टी चलती है। इस सूचना पर आबकारी विभाग के सब इंस्पेक्टर मनोहर खरे की टीम ने रात 1.35 बजे वीवीआईपी पब में दबिश दी तो पब में बार काउंटर चालू मिला। पुलिस ने पार्टियां कर रहे युवाओं को घर भेजा। पब का संचालन करने वाले मैनेजर देवीदीन अहिरवार के खिलाफ केस दर्ज किया है। एसआई खरे ने बताया कि शहर में आबकारी विभाग द्वारा सभी लाइसेंसी पब एंड बार रेस्टोरेंट संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए जा चुके हैं कि कोई भी रात 12 बजे बाद पब में शराब नहीं परोसेगा।
खबरें और भी हैं...