पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Khandwa News Mp News Case Filed For Posting Inflammatory On Facebook Sent To Jail

फेसबुक पर भड़काऊ पोस्ट करने पर केस दर्ज, जेल भेजा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

फेसबुक आईडी पर धर्म विशेष के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करने पर पिपलौद पुलिस ने आरोपी युवराज सिंह निवासी जलकुआं के खिलाफ केस दर्ज किया। आरोपी को पुलिस ने बुधवार सुबह उसके गांव से गिरफ्तार किया। शाम चार बजे जिला न्यायालय में पेश किया। यहां से उसे जेल भेज दिया।

पिपलौद थाना के सहायक उपनिरीक्षक भागवत लोखंडे ने बताया कि कल्लनगंज निवासी समीर अली ने मंगलवार को आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई कि उसने फेसबुक पर भड़काऊ पोस्ट शेयर की है। इससे धार्मिक भावनाएं आहत हुई है। फरियादी द्वारा आरोपी की फेसबुक पोस्ट के स्क्रीन शॉट भी लिखित आवेदन के साथ दिया। आरोपी के खिलाफ धारा 188, 505(2) के तहत केस दर्ज किया है। न्यायालय ने आरोपी की जमानत खारिज कर दी।

युवराज
खबरें और भी हैं...