- Hindi News
- National
- Indore News Mp News Case On Owner In Case Of Death Due To Woman39s Neck Cut In Dal Mill
दाल मिल में महिला की गर्दन कटने से मौत के मामले में मालिक पर प्रकरण
इंदौर | तीन इमली क्षेत्र में रविवार को दाल मिल में काम कर ही महिला की साड़ी का पल्लू मशीन में फंसकर गला कटने के मामले में पुलिस ने मालिक की लापरवाही मानी है।
आजाद नगर पुलिस ने जगन्नाथ राम गोपाल दाल मिल के संचालक राहुल सैनी के खिलाफ केस दर्ज किया है। जांचकर्ता एमपी तिवारी के अनुसार 36 वर्षीय मृतका मुन्नी बाई की मौत जगन्नाथ राम गोपाल दाल मिल में हलर रोलर मशीन के काले पट्टे पर आने से हुई। इसमें उसकी गर्दन कटकर पट्टे में फंस गई थी और शव अलग हो गया था। वहां पर सेफ्टी के कोई भी इंतजाम नहीं थे, जिससे कर्मचारी बच सके।