- Hindi News
- National
- Bhopal News Mp News Case Registered On Fake Tweet Of Postponement Of Session
सत्र स्थगित किए जाने के फर्जी ट्वीट पर केस दर्ज
भोपाल| विधानसभा सत्र स्थगित करने के फर्जी ट्वीट के मामले में भोपाल सायबर क्राइम ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। राजनीतिक गहमागहमी के बीच विधानसभा के 16 मार्च से शुरू होने वाले बजट सत्र को स्थगित करने का एक ट्वीट तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। विस अध्यक्ष एनपी प्रजापति के नाम पर फर्जी अकाउंट से यह ट्वीट किया गया। इस ट्वीट में कहा गया कि कोरोना वायरस के चलते मप्र विधानसभा सत्र 26 मार्च तक स्थगित किया जा रहा है। ट्वीट वायरल होते ही हलचल मच गई। पता चला कि किसी ने प्रजापति के नाम पर बने फर्जी अकाउंट से यह शरारत की है। विस अध्यक्ष सचिवालय ने पुलिस को इसकी शिकायत की। भोपाल सायबर क्राइम ने ट्विटर हैंडल चलाने वाले अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।