- Hindi News
- National
- Indore News Mp News Case Will Be Filed Against The Operators Of Fraudulent Advisory Companies Running On Fake Addresses
फर्जी पतों पर चल रही धोखेबाज एडवाइजरी कंपनियों के संचालकों के खिलाफ हाेगा केस
शहर में ऑनलाइन और फोन पर ठगी करने वाली गैंग ने अब नए ढंग से लोगों को ठगना शुरू कर दिया है। अब बैंक अधिकारी की जगह ठग गिरोह के बदमाश स्पा सेंटर में कटिंग, फेशियल, बॉडी मसाज और हेड मसाज के नाम पर तरह-तरह के ऑफर देकर 500 रुपए से रजिस्ट्रेशन करवाकर उन्हें गूगल पे से लिंक भेजकर ठग रहे हैं।
क्राइम ब्रांच को खजराना इलाके में रहने वाले होम्योपैथी के डॉक्टर रफीक ने शिकायत की है कि उसे कुछ दिन पहले राहुल शर्मा नाम के युवक और नेहा नामक युवती ने अलग-अलग नंबरों से फोन किए। नेहा ने इंदौर में खुले एक नए स्पॉ सेंटर का नाम लेकर उन्हें 500 रुपए में बॉडी मसाज और हेड मसाज का ऑफर दिया। इस पर उन्हें सेंटर में रजिस्ट्रेशन कराने के लिए एक नंबर देकर गूगल पे से पेमेंट की मांग की। जैसे ही डॉ. रफीक ने रजिस्ट्रेशन के लिए हां कहा तो उन्होंने एक लिंक वाट्स एप पर भेजकर पेमेंट करने को कहा। जैसे ही उन्होंने लिंक को क्लिक किया आरोपियों ने उनके मोबाइल को लिंक के जरिए रिमोट मोड पर लेकर खाते से 41 हजार रुपए की खरीदी कर ली। क्राइम ब्रांच के एएसपी ने बताया कि इस तरह किसी भी अंजान लिंक को मोबाइल पर क्लिक न करें। ठग गिरोह इसी तरह के लिंक भेजकर लोगों से ठगी कर रहे हैं।
एडवाइजरी कंपनी बंद होने पर बेरोजगार हुए युवक ने ट्रेन से कटकर दी जान
इंदौर | एडवाइजरी कंपनी के कर्मचारी ने शनिवार को ट्रेन से कटकर जान दे दी। बाणगंगा पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान बाणगंगा, पवनपुरी कॉलोनी निवासी रूपेश रजक (21) के रूप में हुई है। रूपेश प्रो गुरु एडवाइजरी कंपनी में कर्मचारी था। कंपनी के बंद होने के बाद से वह बेरोजगार हो गया था और बाणगंगा में बहन के यहां रहता था। रिश्तेदारों ने बताया वह सागर का रहने वाला था। नौकरी के लिए इंदौर में बहन के साथ रहता था। शनिवार सुबह वह एमआर 10 रेलवे ट्रैक पर पहुंचा और ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। पुलिस को उसकी जेब से सुसाइड नोट मिला है, जिसमें सैलरी नहीं मिलने की बात का जिक्र है।
सैनिक से तीन महीने में 10 लाख करने का बोलकर पांच लाख रुपए ऐंठ लिए
एएसपी ने बताया कि शहर में संचालित स्ट्राइकर स्ट्रोक रिसर्च कंपनी के खिलाफ हरियाणा के सैनिक राकेश कुमार ने शिकायत की। राकेश ने बताया कि कुछ समय पहले उन्हें स्ट्राइकर स्ट्रोक रिसर्च कंपनी के संचालकों ने तीन महीने में पांच लाख के 10 लाख रुपए करने की बात कही। इस पर राकेश ने उन्हें पांच लाख रुपए दे दिए। करीब तीन महीने बाद राकेश ने कंपनी के लोगों से संपर्क किया तो उन्होंने सारी राशि डूबने की बात कही। पते की जानकारी निकाली तो वह भी फर्जी निकला। अब क्राइम ब्रांच मामले की जांच कर रही है। राकेश सेना के तीसरे सिपाही हैं जिन्हें एडवाइजरी संचालकों ने ठगा।
इधर, स्पा सेंटर में ऑफर देनेके नाम पर डॉक्टर के साथ 41 हजार की धोखाधड़ी
भास्कर संवाददाता | इंदौर
निवेश के नाम पर लाेगाें से धोखाधड़ी करने वाली एडवाइजरी कंपनियों के खिलाफ क्राइम ब्रांच ने केस दर्ज करना शुरू कर दिया। 10 ऐसी एडवाइजरी कंपनियां चिह्नित की हैं, जिनके खिलाफ पीड़ितों ने रुपए डबल या तिगुना करने का झांसा देकर धोखाधड़ी की शिकायत की है। इन्हाेंने पता भी फर्जी बताया था।
एएसपी क्राइम ब्रांच राजेश दंडोतिया ने बताया कि अब तक 15 राज्यों के लाेगाें ने शिकायतें की हैं। इनमें से सबसे ज्यादा शिकायताें वाली 10 कंपनियां चिह्नित की हैं। ये वो कंपनियां हैं जिनके संचालक अाैर कॉल सेंटर के कर्मचारियों ने लोगों को शेयर में निवेश करने पर रुपयाें काे दोगुना-तिगुना करने का वादा किया था, लेकिन ये कंपनियां लोगों की मूल पूंजी भी हजम कर गई। इन कंपनियों में रिसर्च इन्फोटेक एडवाइजरी, मिड कैप गेम्स कंपनी, अराइव इन्वेस्टमेंट, रिपल्स एडवाइजरी प्रा.लि., मनी कैपिटल लाइफ इंदौर, प्राॅफिट गुरु इन्वेस्टमेंट, रेडिटो कैपिटल इन्वेस्टमेंट, इन्वेस्टमेंट रिसर्च, स्टार वर्ल्ड रिसर्च और मनी डिजायर रिसर्च
कंपनी शामिल हैं। क्राइम ब्रांच इनके असली पते तलाश कर कर्ताधर्ताओं के खिलाफ धोखाधड़ी के केस दर्ज करेगी। इन कंपनियाें
ने लाेगाें काे फर्जी पता दिया था।