पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Harsood News Mp News Cattle Market Contract Doubled Hot Market Contract Stuck At 10 Lakh

पशु बाजार का ठेका दोगुना, हाट बाजार ठेका 10 लाख पर अटका

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नगर परिषद छनेरा में सोमवार को पशु बाजार, हाट बाजार, यात्री बस लोडिंग-सवारी ऑटो शुल्क को लेकर निविदा पर नीलामी हुई। इसमें में पशु बाजार ठेका दोगुना हो गया। जबकि हाट बाजार व पार्किंग शुल्क पर दो घंटे मशक्कत के बाद नीलामी स्थगित करने का निर्णय लिया गया। करीब 3 घंटे चली नीलामी प्रक्रिया में जनप्रतिनिधियों की भूमिका आश्चर्यजनक रहीं। बाजार व पार्किंग शुल्क ठेका निविदा दोबारा बुलाई जाएगी।

नगर परिषद के मुख्य व हाट बाजार ठेका नीलामी में ठेकेदार भैय्यालाल जायसवाल, मोहनलाल बोरसे, शुभम मीणा, मुस्ताक खां एवं लखन सनखेरे ने बोली लगाईं। डेढ़ घंटे में नीलामी की बोली दस लाख 1 हजार रुपए पर अटक गई। जबकि बाजार ठेका 11 लाख 14 हजार 915 रुपए से अधिक में मान्य हो सकता था। बोली लगाकर ठेकेदारों ने 10 लाख रुपए से आगे बढ़ना मुनासिब नहीं समझा। गत वर्ष भी बाजार ठेका 7 लाख 12 हजार रुपए में हुआ था। ठेका स्थगित होने पर धरोहर राशि लौटा दी गई। आगामी नीलामी नए सिर से तय होगी।

नीलामी स्थगित होने के बाद अब बाजार और पार्किंग निविदा दोबारा बुलाई जाएगी

नीलामी ठेका : 4 साल बाद पशु बाजार हुआ दाेगुना महंगा

नपं में 2016-2017 में अाखिरी बार पशु बाजार ठेका नीलाम किया गया था। उस समय ठेका 9 हजार 178 रुपए में हुआ। बीते चार सालों में नपं प्रशासन स्वयं पशु बाजार की वसूली करता रहा। 2020-21 के लिए पशु बाजार नीलामी में सईद खां पिता फरीद खां, असलम खां पिता शहजाद खां, लखनलाल पिता राम दास तथा अशोक शिंदे ने बोली लगाई। 20 हजार रुपए में पशु बाजार ठेका सईद खां ने लिया।

दोबारा बुलाएंगे निविदा

मिलन पटेल, सीएमओ, छनेरा

यात्री बस व पार्किंग शुल्क निविदा में विरोध सामने आया

नपं द्वारा 15 सालों में पहली बार यात्री बस शुल्क व लोडिंग ऑटो, ट्रांसपोर्ट शुल्क से राजस्व वृद्धि में विरोध हुअा। पार्षद मुकेश बौरासी ने सवारी अॉटो शुल्क एवं इसलाक दिलावत ने लोडिंग ऑटो शुल्क माफ करने को लेकर लामबंदी की। ऑटो व बस संचालकों ने निशुल्क वसूली व एजेंट का विरोध दर्ज कराया। इस दौरान विधायक प्रतिनिधि रामनिवास पटेल ने संचालकों से आवेदन प्रस्तुत करने की बात कही। सीएमओ मिलन पटेल ने कहा कि निकाय की आय की दृष्टि से ठेका जरूरी है। मजे की बात है कि विरोध कर रहे निसार खां ने धरोहर राशि जमा कर बोली में भाग लेने का प्रयास किया। उनके अलावा अशोक शिंदे, वसीम खां, जितेंद्र ठाकुर ने भी धरोहर राशि जमा की। लेकिन संचालकों, पार्षदों व नपं प्रशासन की गहमा गहमी के बीच नीलामी स्थगित करना पड़ी। इस दौरान पार्षद माखनलाल मालवीय, ब्रजमोहन चौहान, उपयंत्री आरएस मौर्य, राजस्व निरीक्षक महेंद्र शर्मा मौजूद थे।

पशु बाजार हाट बाजार और यात्री बस लोडिंग सवारी ऑटो को लेकर नीलामी प्रक्रिया हुई।
खबरें और भी हैं...