माध्यमिक शाला की 31वीं वर्षगांठ मनाई
बोरगांव खुर्द | माध्यमिक शाला बोरगांव खुर्द में शुक्रवार को स्कूल स्थापना की 31वीं वर्षगांठ मनाई गई। प्रधान पाठक सुखपाल सिंह पंवार ने बताया 1989 तक गांव में केवल प्राथमिक शिक्षा की ही सुविधा थी। इसके बाद बच्चों को पढ़ाई छोड़ना पड़ता था। माध्यमिक शाला में पहली नियुक्ति रामचंद्र चौधरी की हुई थी। उन्होंने शाला को पौधे की तरह सींचकर वटवृक्ष का रूप दिया। कार्यक्रम में मीन्स कम मैरिट में स्थान बनाने वाली छह छात्राओं का सम्मान भी किया गया।