पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Khandwa News Mp News Celebrated The Birthday Of Kashi Peethaadhipati Balak Swami

काशी पीठाधिपति बालक स्वामी का जन्मोत्सव मनाया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

खिरकिया | जगद्गुरु रामानुजाचार्य काशी पीठाधिपति केशवाचार्य महाराज बालक स्वामी का दो दिनी जन्मोत्सव ग्राम पिपल्या में एक निजी फार्म हाऊस पर मनाया जा रहा है। पहले दिन शुक्रवार को आशीर्वचन के दौरान स्वामीजी ने कहा मुस्कुराकर जिंदगी जीयो। उन्होंने उपस्थितों से कहा भोजन की थाली दो प्रकार की होती है- एक मुस्कराती और दूसरी मुरझाई थाली। जिस थाली में जूठन नहीं छोड़ी जाती वह मुस्कराती व जिसमें जूठन रहती है उसे मुरझाई थाली कहते हैं। घर की सुख-समृद्धि के लिए मुस्कराती थाली ही होना चाहिए। अर्थात भोजन जूठा ना छोड़ें। स्वामीजी से जुड़े राम हुरकट ने बताया सुबह भगवान लक्ष्मी-व्यंकटेश का महाभिषेक कर आरती की गई। महाभिषेक का सौभाग्य राजेंद्र काबरा परिवार को मिला। इस दौरान बड़ी संख्या में प्रदेश भर से आए माहेश्वरी समाज के लोग उपस्थित थे। आरती के बाद महाप्रसादी भंडारे का आयोजन भी किया गया।
खबरें और भी हैं...