पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

रंग-जश्न : 32 कलाकारों की 120 चित्रकृतियां प्रदर्शित

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सिटी रिपोर्टर. इंदौर


रंग-जश्न सामूहिक चित्रकला प्रदर्शऩी में 32 चित्रकारों की 120 चित्रकृतियां प्रदर्शित की गई हैं। प्रीतमलाल दुआ कला वीथिका में लगाई गई इस प्रदर्शनी में प्रियेश दत्त ने कपड़ों को स्त्री से जलाकर उससे हासिल आकृतियों पर रंग भर चित्रकृतियां रची हैं। इससे अनूठे कलर, टोन और आकृतियां उभर आती हैं।

जैसे उनकी इस कृतियों में पत्तियां, माववाकृतियां और वन्यजीवों को देखा जा सकता है। संध्या सालुंके ने पेपर कोलाज में पत्तियां और उत्सव की उमंग को रचा है। चंद्रशेखर शर्मा, आशीष कर्णिक, अमिता पांचाल, सोनल तिवारी और कौशल सोनी ने लैंडस्केप्स रचे हैं। दीपक पांचाल और निवेदिता मिश्रा ने शिव-पार्वती को चित्रित किया है। नीलेश यादव ने बुद्ध और सरस्वती को रूपायित किया है।

अर्चिता मालवीय ने स्टिल लाइफ और अश्विनी दास ने बकरी के साथ बैठे बाबा को चित्रित किया है। पायल सेन और प्रियांशु ने पोर्ट्रेट्स रचे हैं तो विजय सोनी ने कैदी का बनाया है। मंशा क्षितिज ने अमूर्तन किए हैं तो प्रदीप कनिके ने फूलों, बथकों के साथ स्त्री की कोमल दुनिया को रचा है। यह प्रदर्शऩी 15 मार्च तक सुबह 11 बजे से रात 8 बजे तक देखी जा सकती है।
खबरें और भी हैं...