- Hindi News
- National
- Mhow News Mp News Chaida Haaga Peeth Raid Underbridge In First Week Of May 12 Out Of 19 Panels Ready Rest Of The Work Is Also Going On
मई के पहले सप्ताह में चाैड़ा हाेगा पीठ राेड अंडरब्रिज, 19 पैनल्स में से 12 तैयार, बाकी का काम भी चल रहा
डाॅ. अांबेडकर नगर महू रेलवे स्टेशन पर ब्रॉडगेज विस्तार और लंबी दूरी की एक्सप्रेस ट्रेनाें के संचालन के बाद से कई प्रकार के विकास कार्य किए जा रहे हैं। इसमें रेलवे स्टेशन की नवीन इमारत का निर्माण, पिट लाइन निर्माण के साथ ही अब पीठ राेड अंडरब्रिज काे भी चाैड़ा किए जाने का काम किया जा रहा है। अंडर ब्रिज काे चाैड़ा करने के लिए 19 पैनल्स तैयार किए जा रहे हैं। इनमें से 12 पैनल्स तैयार हाे चुके हैं। 7 पैनल्स दाे माह के भीतर तैयार हाे जाएंगे, जिसके बाद संभवत: मई के प्रथम सप्ताह में इस अंडरब्रिज काे चाैड़ा कर दिया जाएगा।
रेलवे द्वारा पीठ राेड अंडरब्रिज काे चाैड़ा किया जाना है। इस अंडरब्रिज के चाैड़ा हाेने के बाद यहां पर 24 काेच की ट्रेनाें के संचालन के लिए व्यवस्थित प्लेटफॉर्म बनाया जाएगा। वहीं दाे ट्रैक भी डाले जाएंगे। अंडरब्रिज काे चाैड़ा करने के लिए 19 पैनल्स का निर्माण किया जा रहा है। एक पैनल काे बनाने में चार दिन लग रहे हैं। वहीं बनने के बाद उसे पक्का करने में 28 दिन लग रहे हैं।
अंडरब्रिज चाैड़ा करने के लिए इस तरह पैनल्स तैयार किए जा रहे हैं।
28 दिन में पूरा हाे जाएगा 7 पैनल्स का काम, चौथा प्लेटफॉर्म भी बना रहे
तीसरी 565 मीटर लंबी पिट लाइन का काम शुरू
रेलवे द्वारा लंबी दूरी की ट्रेनाें के मेंटेनेंस कार्य के लिए तीसरी पिट लाइन के निर्माण की शुरुअात भी कर दी गई है। इसके लिए खुदाई अादि का कार्य शुरू हाे गया है। लाेकाे शेड के तरफ वाले हिस्से में 565 मीटर लंबी पिट लाइन बनाई जाएगी। यह काम बारिश तक पूरा हाेने की उम्मीद जताई जा रही है। जैसे ही काम पूरा हाेगा फिर महू काे अाैर लंबी दूरी की एक्सप्रेस ट्रेनाें की साैगात मिल सकती है।
सारवान माेहल्ला तक बनाई जा रही ड्रेन : पिट लाइन, अंडरब्रिज चाैड़ीकरण के अलावा रेलवे द्वारा पीठ राेड अंडरब्रिज से लेकर सारवान माेहल्ला तक करीब 700 मीटर के हिस्से में पक्की ड्रेन का निर्माण भी किया जा रहा है। इसके बनने के बाद पीठ राेड अंडरब्रिज के अासपास ड्रेनेज का गंदा पानी सड़क पर जमा हाेने वाली समस्या से लाेगाें काे राहत मिल सकेगी। इसके अलावा स्टेशन की नवीन इमारत में अभी अांबेडकर स्मारक की तर्ज पर बनने वाले डाेम का निर्माण किया जा रहा है। इसमें लाेहे के बैस काे पक्का किया जा रहा है।
महू. पीठ राेड अंडरब्रिज को चाैड़ा किया जाना है। इसके लिए 19 पैनल्स तैयार किए जा रहे हैं।
12 पैनल्स तैयार हाे गए हंै। 7 पैनल्स का काम चल रहा है। 28 दिन के भीतर यह काम पूरा हाे जाएगा। इसके बाद अाखिरी पैनल काे पक्का करने में अाैर 28 दिन का समय लगेगा, जिसके चलते पैनल्स का काम पूरा हाेने में दाे माह लग जाएंगे, जिससे संभवत: मई के प्रथम सप्ताह में रेलवे एक या दाे दिन का मेगा ब्लाॅक लेकर पीठ राेड अंडरब्रिज काे चाैड़ा कर देगा। इसके अलावा स्टेशन पर सिमराेल राेड अारअाेबी से लेकर सारवान माेहल्ला तक की दिशा में चाैथे प्लेटफॉर्म का निर्माण भी किया जा रहा है। इस प्लेटफॉर्म के बनने के बाद लंबी दूरी की एक्सप्रेस ट्रेनाें के संचालन में किसी तरह की परेशानी नहीं हाेगी।