पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Khandwa News Mp News Chaitra Navratri Festival At Ashapura Mata Temple From 25th March

आशापुरा माता मंदिर में चैत्र नवरात्र पर्व 25 मार्च से

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

खंडवा | रमा कालोनी रोड सिंधी कालोनी स्थित आशापुरा माता मंदिर में चैत्र नवरात्र पर्व घटस्थापना के साथ 25 मार्च से 2 अप्रैल तक मनाया जाएगा। कार्यक्रम मंदिर प्रमुख लालू बाबा के सानिध्य में होगा। यह निर्णय समिति की बैठक में सदस्यों ने लिया। पर्व के दौरान नों दिनों तक अनेक धार्मिक अनुष्ठानों के साथ ही मां का विशाल जागरण के साथ भंडारा भी होगा। बैठक में नवीन गंगवानी, भानु गंगवानी, राजू गुप्ता, विशाल साहनी, ताराचंद कृपलानी, दीपक तिवारी, गोलू कृपलानी, निलेश गुप्ता, किशनचंद विशनानी, रमेश उधलानी, प्रफुल्ल तिवारी, हरीश मलानी, भरत गंगवानी, मुकेश, सोनू, कालू मेठवानी, निर्मल मंगवानी आदि सदस्य मौजूद थे।

बाइक का संतुलन बिगड़ा, दो घायल

मूंदी | संत सिंगाजी मार्ग जा रही एक बाइक का टायर पंक्चर होने से संतुलन बिगड़ गया। बाइक गिरने से कालू पिता केदार माली (21) तथा ललित पिता भीकाजी माली (19) निवासी ग्राम पिपलानी जिला देवास घायल हो गए। वे संत सिंगाजी के दर्शन कर गांव लौट रहे थे। मूंदी अस्पताल में मरहम-पट्‌टी कर उन्हें छुट्टी दे दी गई।

खबरें और भी हैं...