- Hindi News
- National
- Thikari News Mp News Chakeri Okri Road Work Still Incomplete To Be Completed In December
चकेरी-ठीकरी रोड का काम अब भी अधूरा, दिसंबर में होना था पूरा
अभी मंडवाड़ा के पास चल रहा टोल प्लाजा का काम
अंजड़ के पास चकेरी से ठीकरी तक 34.50 किमी सीसी रोड बनाने का काम 2018 में शुरू हुआ था। लेकिन अब तक काम पूरा नहीं हुआ है, जबकि निर्माण कार्य दिसंबर 2019 में पूरा होना था। अब भी कुछ स्थानों पर पुल-पुलिया, पैवर और रेलिंग लगाने का काम बाकी है।
इसके अलावा अब तक टोल प्लाजा का निर्माण कार्य भी नहीं हो सका है। हालांकि सीसी रोड लगभग पूरा बन चुका है। जानकारी के अनुसार अंजड़ से लेकर ठीकरी तक करीब 34.50 किमी की सड़क का काम 169 करोड़ रुपए से कराया जाना है। निर्माण एजेंसी अधिकारियों ने बताया कार्य जल्द पूरा हो। ऐसे प्रयास किए जा रहे हैं। लंबे समय से लोग जर्जर मार्ग से सफर करने के लिए मजबूर थे। हालांकि अब रोड बनने के बाद लोग आसानी से सफर कर पा रहे हैं।
रोजाना 5 हजार से ज्यादा वाहनों की आवाजाही
अंजड़-ठीकरी मार्ग से ही इंदौर के लिए यात्री बसों का संचालन किया जाता है। रोजाना इस मार्ग से 5 हजार से ज्यादा बड़े वाहन और 10 हजार से ज्यादा (बाइक, छोटे लोडिंग वाहन) छोटे वाहनों की आवाजाही होती है।