पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Khandwa News Mp News Challan Seized 40 Vehicles Standing Randomly On The Road

सड़क पर बेतरतीब खड़े 40 वाहन जब्त कर बनाए चालान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

यातायात विभाग ने शहर के यातायात काे व्यवस्थित करने के लिए बांबे बाजार से जिला अस्पताल तक सड़क किनारे बेतरतीब खड़े वाहनाें, बिना नंबर के वाहनाें काे जब्त किया। तीन सवारी वाहनाें काे राेककर उनके भी चालान बनाकर जुर्माना वसूला। विभाग ने सुबह से शाम तक एेसे 40 वाहनाें काे थाने में जब्त किया अाैर 15 हजार के चालान काटे।

शहर में महीनाें बाद कुछ जगहाें पर व्यवस्थित यातायात देखने काे मिला। यातायात विभाग के डीएसपी बीपी सलाेकी ने टीम के साथ बांबे बाजार, केवलराम चाैराहा, घंटाघर, टाउन हाॅल, शेर तिराहा, जिला अस्पताल व पड़ावा क्षेत्र तक सख्ती से कार्रवाई की। यातायात जवानाें ने सड़क किनारे बेतरतीब खड़े दाेपहिया वाहनाें काे उठाया अाैर थाने ले गए। वहीं मार्ग से गुजरने वाले एेसे वाहन जिन पर नंबर नहीं थे अाैर जाे तीन सवारी थे, उन्हें राेककर चालानी कार्रवाई की। डीएसपी सलाेकी ने वाहन चालकांे काे समझाइश दी कि वे यातायात नियमाें का पालन करें, तीन सवारी बैठाकर वाहन ना चलाएं, वाहनाें पर नंबर लिखवाएं अाैर सड़क किनारे वाहन ना खड़ा करें। वहीं दुकानदाराें काे भी समझाया कि दुकान के बाहर काेई सामान ना रखें जिससे कि यातायात बाधित हाे रहा हाे।

जिला अस्पताल के बाहर खड़े बेतरतीब वाहनाें काे जब्त करते जवान।
खबरें और भी हैं...