- Hindi News
- National
- Indore News Mp News Champu39s Pulak City Attachment Was More Than A Million Owed
एक कराेड़ से ज्यादा बकाया था, चंपू की पुलक सिटी कुर्क
इंदौर। राऊ क्षेत्र में भू-माफिया चंपू अजमेरा की पुलक सिटी टाउनशिप के दफ्तर पर प्रशासन ने गुरुवार को कुर्क करने का नोटिस चस्पा कर दिया। इस कॉलोनी का लाखों का डायवर्शन शुल्क बकाया था। वर्ष 2011 से इस पर ब्याज भी लग रहा था। इससे बकाया 1.07 करोड़ रुपए से ज्यादा हो गया था। कागजों पर यह कॉलोनी आरके कंस्ट्रक्शन तर्फे शब्बीर के नाम पर है, जिसे प्रशासन ने नोटिस दिया था। तहसीलदार मो. सिराज ने बताया कि कंपनी वाले सामने नहीं आएंगे तो खाली जमीनें बेचकर वसूली की जाएगी।