- Hindi News
- National
- Indore News Mp News Chanchal And Dev Hit Half Century Indore Division Started Well
चंचल और देव ने जमाए अर्धशतक, इंदौर संभाग की अच्छी शुरुआत
_photocaption_देव बरनाले : 58 रन*photocaption*
स्पोर्ट्स रिपोर्टर | चंचल राठौर (66) और देव बरनाले (58) की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत इंदौर संभाग ने परमानंद भाई पटेल अंडर-22 चार दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट में ग्वालियर के खिलाफ अच्छी शुरुआत की। एमरल्ड हाइट्स मैदान पर खेले गए मैच में ग्वालियर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। इंदौर संभाग ने पहली पारी में स्टंप्स तक 5 विकेट पर 266 रन बना लिए हैं। ऋषभ चौहान और सार्थक आचार्य 34-34 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। हर्षवर्धन सिंह ने तीन, विक्रांत भदौरिया आैर प्रांजल दीक्षित ने 1-1 विकेट हासिल किए।