पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Khandwa News Mp News Cheating Of 28 Thousand From The Kiosk Operator By Taking The Name Of Pa Sanger Of Mla Verma

विधायक वर्मा के पीए सेंगर का नाम लेकर कियोस्क संचालक से ~28 हजार की ठगी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

खंडवा विधायक देवेंद्र वर्मा के पीए गिरीराज सेंगर का नाम लेकर कियोस्क सेंटर संचालक के साथ 28700 रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। दूध तलाई निवासी सादिक खान के साथ यह ठगी हुई। वे खड़कपुरा में कियोस्क सेंटर संचालित करते हैं। सादिक ने इसकी शिकायत माेघट थाने में की है।

सादिक ने बताया 10 मार्च को दोपहर 3.34 बजे मोबाइल नंबर 9987740651 से कॉल आया। मुझसे कहा गया कि मैं देवेंद्र वर्मा विधायक खंडवा का पीए सेंगर बोल रहा हूं। क्या आप मनी ट्रांसफर का काम करते हैं। मैंने हां कह दिया। फिर कथित पीए बोले कि विधायक के भतीजे जो कि मुंबई में पढ़ते हैं, उनके खाते में 28700 रुपए फीस डालना है। आप पैसा ट्रांसफर कर दीजिए। आपको पैसा ऑफिस में भिजवा देंगे, नहीं तो आप हमारे विधायक निवास से आकर ले जाना। मैंने पूछा कि आप मुझे कैसे जानते हैं तो, ठग ने कहा हम खंडवा के विधायक हैं। शहर में क्या-क्या होता है, सब जानते हैं। मोबाइल पर बात होने के बाद वाट्सएप नंबर पर अकाउंट नंबर भेजा। जिस पर मैैंने 28700 रुपए डाल दिए। रुपए अकाउंट में पहुंचने के बाद जब कथित पीए से बात की तो उसने कहा कि खाते में रुपए जमा हो गए हैं, लेकिन आज होली है। विधायक के बंगले पर कल आकर रुपए ले लेना। अच्छा ऐसा करो 28700 रुपए और डाल दो। जब मुझे दोबारा रुपए डालने का कहा तब लगा कि मेरे साथ ठगी हो गई है। अब कथित पीए ने सादिक का नंबर ब्लॉक कर दिया है।

खबरें और भी हैं...