- Hindi News
- National
- Rau News Mp News Chess Harika Played The 9th Round Draw Placed 7th With 45 Points
शतरंज: हरिका ने 9वें राउंड का मुकाबला ड्रॉ खेला, 4.5 पॉइंट के साथ 7वें स्थान पर
लुसाने | भारतीय महिला शतरंज खिलाड़ी द्रोणावल्ली हरिका ने फीडे ग्रांप्री टूर्नामेंट में 9वां राउंड ड्राॅ खेला। हरिका और रूस की एलिना कासलिंसकाया का मुकाबला 31 चाल के बाद बराबरी पर छूटा। हरिका 4.5 पॉइंट के साथ सातवें नंबर पर बरकरार हैं। जॉर्जिया की नाना ने वर्ल्ड चैंपियन चीन की जू विनजून पर शानदार जीत दर्ज की। नाना 7 पॉइंट के साथ टॉप पर पहुंच गई हैं। हरिका 10वें और अंतिम राउंड में यूक्रेन की एना से भिड़ेंगी।