पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Khandwa News Mp News Chief Constable Assaulted For Removing Bike On Road

सड़क पर बाइक हटाने की बात पर प्रधान आरक्षक से मारपीट

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जावर में रेलवे गेट के पास वाहन खड़ा कर सवारी बैठा रहे बदमाशों को जावर थाना के ड्राइवर प्रधान आरक्षक विजय ठाकुर ने वाहन को रास्ते से हटाने के लिए कहा तो उन्होंने विजय के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद जावर थाने में आरोपी दिनेश उर्फ दीनू यादव, चिंटू दिनेश यादव, राज यादव और वाहन ड्राइवर राजू के खिलाफ केस प्रकरण दर्ज किया है।

एसआई अंतरसिंह चौहान ने बताया जावर से 5 किमी दूर जामली मूंदी स्थित सैलानी बाबा की दरगाह पर पांच दिनी मेला चल रहा है। पैसेंजर ट्रेन से तलवड़िया स्टेशन पर बड़ी संख्या में यात्री पहुंचे। यहां दिनेश यादव की बाइक गेट के सामने बीच सड़क पर खड़ी थी। जिससे यात्रियों को निकलने में परेशानी हो रही थी। इस दौरान प्रधान आरक्षक विजय ठाकुर ने गाड़ी हटाने को कहा जिस पर आरोपियों ने मारपीट कर गाली गलौज की। आरोपी दिनेश उर्फ दीनू के जावर थाने में घर में घुसकर मारपीट, रास्ता रोककर मारपीट, बलवा, अवैध शराब व अन्य मामलों में करीब 6 प्रकरण दर्ज है। इसके अलावा प्रतिबंधात्मक कार्रवाई के तहत तीन बार 110 व 107, 116 के तहत कार्रवाई की गई है। आरोपी के खिलाफ जिलाबदर की कार्रवाई का प्रस्ताव कलेक्टर को भेजेंगे।

खबरें और भी हैं...