पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Indore News Mp News Children Decorated As Radha Krishna People Played Holi With Flowers

राधा-कृष्ण के रूप में सजकर आए बच्चे, लोगों ने फूलों से खेली होली

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

फूलमाली समाज युवा संगठन एवं श्री सकल पंच फूलमाली समाज द्वारा चितावद ग्राउंड पर रंगारंग फाग महोत्सव आयोजित किया गया। इसमें समाज की मातृशक्तियों एवं वरिष्ठजनों का सम्मान किया गया। भजनों के प्रस्तुतियों के साथ फैंसी ड्रेस स्पर्धा हुई, जिसमें डेढ़ सौ से ज्यादा बच्चे राधा-कृष्ण के रूप में सज-संवरकर आए। इस मौके पर जूठन नहीं छोड़ने, पानी बचाने और पर्यावरण को संरक्षित करने व कोरोना महामारी से बचाव के लिए सरकार की गाइडलाइन का पालन करने के संकल्प लिए गए। पारस बुडाना, गोवर्धन लिंबोदिया एवं युवा संगठन के अध्यक्ष तरुण माली ने बताया महोत्सव का शुभारंभ समाज के पुरोधा ज्योति बा फुले एवं मां सावित्री देवी फुले की तस्वीरों पर माल्यार्पण के साथ हुआ। आयोजन में समाज की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका सैनी, अध्यक्ष मंडल की ओर से जगदीश बडोदिया, कमल सोलंकी, राजू चौहान, रविचंद पिपलोदिया, डाॅ. राजकुमार चौहान आदि मौजूद थे।

होली मिलन कार्यक्रम में कवि सम्मेलन आज

संस्था श्री अग्रसेन महासभा का होली मिलन समारोह रविवार को बायपास स्थित एक होटल में शाम 5 बजे से आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर अ.भा. हास्य कवि सम्मेलन में कवि एवं व्यंग्यकार अपनी रचनाएं प्रस्तुत करेंगे। महासभा के अध्यक्ष पवन सिंघल, सचिव श्याम गोयल ने बताया उत्सव में समाजजनों का सम्मान भी होगा। कवि सम्मेलन में कई कवि अपनी रचनाएं प्रस्तुत करेंगे।

माहेश्वरी समाज : महामारी से बचने की दी जानकारी

इधर, संस्था अग्रमंच ने शनिवार को अग्रवाल नगर के बगीचे में फागोत्सव मनाया। संस्था संरक्षक शैलेष गर्ग एवं संस्थापक आशीष गोयल ने बताया आयोजन में जूनियर धर्मेंद्र और माॅडल एक्ट्रेस सोनम शर्मा भी शामिल हुईं। आयोजन में पवन सिंघानिया, संदीप जैन, गोविंद सिंघल आदि मौजूद थे।

चितावद मैदान पर हुए आयोजन में कई बच्चे राधा-कृष्ण की वेशभूषा में शामिल हुए।

माहेश्वरी समाज संयोगितागंज द्वारा होली मिलन एवं फाग महोत्सव का आयोजन नौलखा स्थित माहेश्वरी भवन में किया गया। इसमें समाजजनों ने फूलों से होली खेलकर कोरोना वायरस से बचाव की जानकारी भी दी। माहेश्वरी समाज संयोगितागंज अध्यक्ष मुकेश असावा एवं सचिव केदार हेड़ा ने बताया इसमें बच्चों के लिए विभिन्न स्पर्धा का आयोजन भी किया गया। भजन गायक ने राधा-कृष्ण के भजनों की प्रस्तुति दी।
खबरें और भी हैं...