पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhopal News Mp News Children Learned To Make Peanut Rolls At Jawahar Bal Bhavan

जवाहर बाल भवन में बच्चों ने सीखा मूंगफली रोल बनाना

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सिटी रिपोर्टर . भोपाल

जवाहर बाल भवन में बुधवार को बच्चों के लिए मूंगफली के रोल बनाने का प्रशिक्षण देने के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। यहां बच्चों ने मूंगफली रोल बनाने की विधि जानकार इन्हें बनाया। कार्यशाला में प्रतिभागियों को बताया गया कि 100 ग्राम मूंगफली भूंजकर उसके छोटे-छोटे टुकड़े करके एक किलो दूध में डालकर दूध काे गाढ़ा हाेने तक उबालें। इसके बाद उसमें शकर डालकर थोड़ा अाैर उबलने के लिए छोड़ देना चाहिए। इसके बाद जब दूध गाढ़ा हो जाए, तो उसमें नारियल का बूरा डालकर उसे ठंडा होने दें। फिर हाथ पर पानी लगाकर इसके राेल बनाएं। राेल बनने के बाद नारियल के बूरे में लपेटकर, उसमें गुलकंद डालकर सजाएं। यह कार्यशाला करीब डेढ़ घंटे की रही, जिसमें 6 साल से लेकर 14 साल के प्रतिभागी शामिल हुए।

खबरें और भी हैं...