- Hindi News
- National
- Bhopal News Mp News Children Up To Any Age Of Railway Workers Will Get Free Treatment
रेलकर्मियों के किसी भी उम्र तक के बच्चों को मिलेगा मुफ्त इलाज
अभी 25 साल तक के बच्चों को ही मिल रहा फ्री इलाज
अब रेलकर्मियों पर आश्रित उनके किसी भी उम्र के बच्चों का रेलवे के अस्पतालों में मुफ्त इलाज हो सकेगा। अब तक रेलकर्मी के 25 साल तक की उम्र के बच्चों का ही मुफ्त इलाज होता था। इससे उनके वे बच्चे इलाज से वंचित रह जाते थे, जो उन पर पूरी तरह आश्रित होते थे, लेकिन उनकी उम्र 25 साल से ज्यादा होती थी। रेलवे बोर्ड उप निदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण एचके सन्होत्रा ने इस संबंध में एक आदेश जारी कर रेलकर्मियों पर आश्रित सभी उम्र के बच्चों का नि:शुल्क इलाज करने की जानकारी सभी रेलवे जीएम को भेज दी है। भोपाल रेल मंडल में वर्तमान में 12642 रेलकर्मी कार्यरत हैं। वर्तमान में इनके 25 साल तक की उम्र के 4832 बच्चों को नि:शुल्क इलाज मिल पा रहा है। नई व्यवस्था लागू होते ही यह संख्या बढ़कर 6388 हो जाएगी। पश्चिम-मध्य रेलवे समाज कल्याण समिति के सचिव दिनेश त्रिपाठी का कहना है कि बोर्ड स्तर का यह निर्णय काफी सराहनीय है। कई बार उन रेलकर्मियों को समस्या का सामना करना पड़ता था, जिनके बच्चों की उम्र 25 साल से कुछ ही ज्यादा हो गई है।