पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

3डी आर्टवर्क में उकेरीं बाल जीवन की अवस्थाएं

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सिटी रिपोर्टर . भोपाल

उस्ताद अलाउद्दीन खां संगीत एवं कला अकादमी की ओर से मध्यप्रदेश गोंड कला वर्ष के तहत सद्भाव प्रदर्शनी आयोजित की गई है। यह प्रदर्शनी अकादमी की कला वीथिका में लगाई गई है, जहां 16 गोंड चित्रकारों और कलाकारों के आर्टवर्क प्रदर्शित किए गए हैं। प्रदर्शनी में गोंड कलाकार जापानी श्याम ने एक पेड़ के चित्र को तैयार कर प्रदर्शित किया है। उनके बनाए एक आर्ट को आईफा-2020 अवाॅर्ड के इनविटेशन कार्ड के लिए भी सिलेक्ट किया गया है। वहीं कलाकार दुर्गा व्याम ने 3डी आर्ट वर्क प्रदर्शित किया है, जिसमें प्लाईवुड पर बाल्यावस्था और बाल जीवन को दर्शाया है।

खबरें और भी हैं...