पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

समर इंटर्नशिप पर छाया काेराेना वायरस का संकट

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

एजुकेशन अपडेट

20 से अधिक कंपनियों में इंटर्नशिप

हाेटल प्रबंधन संस्थान के विद्यार्थियों को इस बार 20 से अधिक कंपनियों में समर इंटर्नशिप का अवसर मिलेगा। इस दौरान उन्हें वर्क कल्चर जानने के साथ कई प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिलेगा। यह इंटर्नशिप 2 महीने की होगी। इस दौरान छात्रों को स्टायपेंड भी मिलेगा। अगस्त और सितंबर से संस्थान में कैंपस प्लेसमेंट की शुरुआत होगी।

शहर के इंजीनियरिंग, टूरिज्म और होटल प्रबंधन संस्थानों के छात्रों के लिए समर इंटर्नशिप की शुरुआत मई से होगी। इस बार टूरिज्म संस्थानों के छात्रों की इंटर्नशिप पर कोरोना वायरस का असर देखने को मिल रहा है। इस वायरस की वजह से जिस तरह पर्यटकों की संख्या में कमी आई है, उसे देखते हुए विदेश की कंपनियां इंटर्नशिप कम ऑफर कर रही हैं। वहीं इंजीनियरिंग संस्थानों के छात्रों को लाइव प्रोजेक्ट पर काम करने का अवसर मिलेगा। आईएचएम के प्लेसमेंट ऑफिसर अतुल गुप्ता ने बताया कि इस बार मई में समर इंटर्नशिप की शुरुआत होगी। इंजीनियरिंग के छात्रों की इंटर्नशिप मई और जून के लिए होगी। यह भी 2 महीने की होगी और इस दौरान छात्रों को लाइव प्रोजेक्ट पर काम करने का अवसर मिलेगा। इस बार इंजीनियरिंग के छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस, मशीन लर्निंग, रोबोटिक्स, डाटा एनालिटिक्स सहित अन्य क्षेत्रों में इंटर्नशिप का मौका दिया जाएगा। इंजीनियरिंग संस्थानों में कैंपस प्लेसमेंट की शुरुआत सितंबर से होगी।
खबरें और भी हैं...